मेरी रचनाएँ .

जिंदगी जीना हैं तो किसी भले इंसान का साथ हो ! हैसियत वाले मइयत में भी रूतबा दिखाने आते हैं!!

मेरी रचनाएँ ..

मर जाते घुट घुट के ए शायर जहाँ में ! शायरी इजात करके उम्र बढ़ा दी किसी ने !!

मेरी रचनाएँ ...

दुनिया जिसे चारदीवारी की अबला नार कहती हैं! एक काजल के टिके से वो सारी बला उतार देती हैं!!

मेरी रचनाएँ ....

जन्म,मृत्यु,हानि,लाभ,जस,अपजस जीवन का सांच हैं! मनगढ़ंत तुष्टि से कहीं परे ए कठपुतली का नांच हैं!!

मेरी रचनाएँ .....

चन्द लफ्जों में बयां कर देते हैं लोग चांदनी रातें ! अहमियत उनसे पूछिये जो इसे ओढ़कर सोते हैं !!

Pages

Sunday, 27 January 2019

मतदान की कीमत

मतदान की कीमत 
*******************
हमारे जज्बात-ऐ-हिन्द पर ,
बे-गैरत सियासत हॅसता हैं !
झूठे वतन-परस्ती वालो को  , 
देश तो तिरंगे से भी सस्ता हैं !!

लहरा के अरमानो को पल भर ,
नाले कूड़े में गर तुम फेंकोगे !
आपसी मदभेदों में रह जाओगे ,
एकदिन बर्बाद गुलिस्तां देखोगे !!

राजनीति के वफादारों सुन लो ,
जो मतदान की कीमत लगाओगे !
शहीद,आमजन,देश के विश्वास से  ,
गुनाह तुम राष्ट्रदोह कर जाओगे !!

जो करे खिलाफत,अराजकता ,
दुर्व्यहारों पर जोर-आघात करें !
एकजुट हो जाती-धर्म से हटकर ,
देशहित में सबमिल बात करें  !!

***************************

Tuesday, 15 January 2019

समां की मोहब्बत

गुलज़ार

************

बेशक वक्त के दायरे मे गुजर जाएगा !
जो बीत गया वो लौटकर नहीं आएगा !!

रश्म-ऐ-कुदरत रोशन होता हैं !
हर सुबह शाम बनकर ढल जाएगा !!

आग का नियति तय होता हैं !
बर्फ धोखे से छुआ तो जल जाएगा !!

मन्नतें मुकम्मल मुलाकात होता है !
कौन जाने कब कहाँ सब बिछड़ जाएगा !!

बहारों से सोलह श्रृंगार होता हैं !
एक पतझड़ से गुलज़ार उजड़ जाएगा !!

बे-खबर बाग-ऐ-खुशबु होता हैं !
समां की मोहब्बत मे बिखर जाएगा !!

**************

Monday, 24 December 2018

मोहब्बत भी ऎसी होती हैं


मोहब्बत भी ऎसी होती हैं 
*****************
सुबह की मध्यम मध्यम धूप ,
जब बदन पर पड़कर 
सहलाती हैं ,
मरहम सी लगती हैं .....

हां महसूस  
मोहब्बत भी ऎसी होती हैं !

गुदगुदी ठण्ड की न पूछो ,
शर्द मौसम का मिज़ाज़ 
अँगड़ाती हैं ,
इतरा सी जाती हैं ......

हां एहसास 
मोहब्बत भी ऎसी होती हैं !

थोड़ी सी मन की गर्माहट ,
हवावों के झोको से राहत 
बहलाती हैं ,
ठहर सी जाती हैं ....

हां रहमते  
मोहब्बत भी ऐसी होती हैं !

*****************

Tuesday, 11 December 2018

आओ उम्मीद थमा दे

 
Image#01
शाम हर रोज कुछ ऐसे ही नहीं आता हैं ,
जीवन का बहुत खास तजुर्बा दे जाता हैं !  

******************************************

Image#02
दुसरो से आसरा ,सहनुभूति चाहने वालो,
जरा भय हो मंजिल से मुँह मोड़ने वालो !
दुनिया कदर करती हैं जज्बे-हुनरमंदो की ,
सुनो सबके आगे हालत-ऐ-रोना रोने वालो !!

*******************************************

Image#03
ताकती रही दुसरो की खिड़कियां ,
कुछ ख़्वाब जगा दे उन आँखों में !
हारे हैं जो तकदीर-ऐ-मजबूरीयों से ,
आओ उम्मीद थमा दे उन हाथों में !!

**************************************

Thursday, 27 September 2018

आशाओं पर दूजा नया राह


आशाओं पर दूजा नया राह
***************

कुछ इस तरह ज़माने से अपना दर्द चुरा लेता हूँ !
बारिश की बूंदो में आँखों के आंशू छुपा लेता हूँ !!

पता हैं अब महफ़िल का शौक-ऐ-मिज़ाज़ सारा !
दिन हो रात खुदी के संग तन्हाई में बिता लेता हूँ !!

धोखा ही हैं ऐ चमकती राहे रौनको का भी मज़ा !
अपने ख़्वाबों को उजड़े ख्वाहिशों से सज़ा लेता हूँ !!

नशे में वह असर कहा की सब कुछ भुला दे !
पहले से बेहतर फिर कोई घाव बना लेता हूँ !!

खुदा के दर पर कई बार गया मन्नतो को लेकर !
अब अपनी आशाओं पर दूजा नया राह बना लेता हूँ !!

***************

Wednesday, 15 August 2018

सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं

सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं

****************************

वतन के शोखियों में हम विश्वव्यापी पहचान हैं ,
सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं !

हिमालय के सिखर से पखारती गंगा वेग का ,
खूब ज़चता हैं कुदरती सौंदर्य अपने देश का !

आशक्ति ,भक्ति ,सर्व्यव्यापी ज्ञान-विज्ञान हैं ,
सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं !!

युवाओ की प्रबल वीरता सशक्त जिम्मेदारियां ,
प्रबुद्ध ,प्रतिबध्द , सजग सैन्य पहरेदारियाँ !

नेह ,गौरव ,शांति सन्देश  एकता  सम्मान हैं ,
सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं !!

दुलारती मातृत्व परिवार संस्कृति लोक परम्परा ,
लहलहाती है खेती-किसानी उपजता  हरा धरा ! 

संस्कार ,सदबुद्धि ,समन्वय  विश्व गुरु विद्वान् हैं ,
सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं !!

     ****************************
 जय हिन्द जय भारत 

Sunday, 5 August 2018

दोस्ती के अलबेले साथ

दोस्ती के अलबेले साथ

************
बचपन से अब तक 
खुशियों का कारण ऐ खट्टे-मीठे जज्बात !
इन यादों में बातो में 
अगर कुछ हैं तो दोस्ती के अलबेले साथ !!

कच्ची पक्की सी दुश्मनी 
नन्ही उँगलियों के मिलने से भूल जाना !
दोस्त के यारी पर कभी 
अपनी जिद भी मन मुताबिक हार जाना !!

अल्हड़ता की मौज यही 
तकरार राढ़ संग मिलते सच्चे-अच्छे बात !
इन जरूरतों में सलाह में 
अगर कुछ हैं तो दोस्ती के अलबेले साथ !!

आत्मविश्वास का एक आधार 
निभता जीवन अमिट वचन सा व्यवहार !
मायूसी एकांत दौर में यह 
उल्लास जताता मनता जैसे हो त्यौहार !!

दुनिया की हर जीत यही 
सभी मनो के भावो में मुस्कुराता सौगात !
दरियादिली में खुशनसीबी में 
अगर कुछ हैं तो दोस्ती के अलबेले साथ !!

************

Saturday, 21 July 2018

एक कोशिश जरुरी हैं


दौर-ऐ-वक्त
********************

अच्छा बुरा जैसे तैसे सब्र के दौर-ऐ-वक्त हैं कि बस बीत जाना हैं !
उसे कौन सी परवाह जीने के लिए रश्म-वो-रिश्ते भी निभाना हैं !!

********************



भरपूर इश्क़
********************

जरुरी नहीं की खंजर से वार हो और लहू लुहान हो जाए !
किसी से भरपूर इश्क़ भी होकर मन पूरा बेजान हो जाए !!

********************




एक कोशिश जरुरी हैं 
********************

बहुत से लोग बड़े काम के चक्कर में छोटे रह जाते हैं !
कुछ एक छोटे छोटे प्रयासों से बहुत बड़े बन जाते हैं !!

**एक कोशिश जरुरी हैं छोटा सा ही सही **

********************

Sunday, 20 May 2018

काश बचपन की खुशियाँ आबाद होती

Happy children

******************

ना फिक्र-ऐ-जंहा ना लगती कोई नजर ,
दौलत शोहरत से बढ़कर कोई बात होती !
बंद पिंजड़े की चिड़िया आजाद होती ,
काश बचपन की खुशियाँ आबाद होती !!

*******************

Happy children 

*****************
इन छोटे छोटे बच्चो के चेहरें पर खुशियों का राज ...
कैलाश सत्यार्थी सर जी 
या 
विदेशी कैमरों के फ़्लैश 

*****************

Happy Kids

*******************
कौन कहता हैं भारत गरीब देश हैं .
यहाँ के गरीबों की मुस्कुराहट करोड़ो में बिकती हैं !

***********************

Thursday, 10 May 2018

खेलने की उम्र में कमाने जाता है




Child-Labour
*******************************

हमसे न पूछो जिंदगी का हसीं सपना
जरूरत हमारी बस....
रोटी कपड़ा और एक मकान अपना !

*********************************


Child-Labour
*********************************

बहुत ही नामचीन यहाँ बर्बाद हुए हैं ,
कितनो को पता भी नहीं क्यों मजबूर हैं !
ऐसे ही कहते है अमीरी को सब जानते है ,
तस्वीरों में हमने देखे गरीबी मशहूर है !!

**********************************


Child-Labour
**********************************

मेहनत से कभी नहीं कतराता हैं ,
खेलने की उम्र में कमाने जाता है !
अपने से ज्यादा वजन उठाता है ,
वह बच्चा ..अपना घर चलाता है !!

********************************

#Child-labour#Poorness#India#