Pages

Wednesday, 15 August 2018

सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं

सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं

****************************

वतन के शोखियों में हम विश्वव्यापी पहचान हैं ,
सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं !

हिमालय के सिखर से पखारती गंगा वेग का ,
खूब ज़चता हैं कुदरती सौंदर्य अपने देश का !

आशक्ति ,भक्ति ,सर्व्यव्यापी ज्ञान-विज्ञान हैं ,
सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं !!

युवाओ की प्रबल वीरता सशक्त जिम्मेदारियां ,
प्रबुद्ध ,प्रतिबध्द , सजग सैन्य पहरेदारियाँ !

नेह ,गौरव ,शांति सन्देश  एकता  सम्मान हैं ,
सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं !!

दुलारती मातृत्व परिवार संस्कृति लोक परम्परा ,
लहलहाती है खेती-किसानी उपजता  हरा धरा ! 

संस्कार ,सदबुद्धि ,समन्वय  विश्व गुरु विद्वान् हैं ,
सबसे अच्छा सबसे प्यारा अपना हिन्दुस्तान हैं !!

     ****************************
 जय हिन्द जय भारत 

0 comments:

Post a Comment