Pages

Monday, 13 August 2012

मुरली मधुर बजा जा कृष्णा .....

*जय श्री कृष्णा सबको  *

मुरली मधुर बजा जा कृष्णा प्रीत की लय और तान में !
संतोष परम सुःख देजा गिरधर कलयुग के इंसान में !!

मद मदिरा की शान बहुत है माखन का गुड़गान नहीं !
Pubs disco की चका चौध में तेरी लीला का सम्मान नहीं !!

ग्वाला तेरे गइयो का अपमान यहाँ काटते बेचते खाल को  !
चक्र सुदर्शन से काट दो भगवन राजनीत के जाल को !!

विचार विकार मन की दुर्गुणता में मिलजुल सब एक समान है !
हवस काम से भरी नज़रो में नहीं रिश्तो की पहचान है !!

ऐसी होड़ मची है आपस में की सगे नहीं कोई अपने कौम के !
कृपा करो प्रभु सुबह को निकले शाम आ जाये घर लौट के !!

धर्म जाती की मार बड़ी परहित धर्म कर्म का मान नहीं !
अपसब्दो का संगीत स्वरों में तेरे भगवतगीता का ज्ञान नहीं !!

कुछ ऐसा कर दो कान्हा लोगो में जो जिए और जीने दे प्यार में !
जैसा तूने रचा है प्रकृति को खुसबू रच जाये संसार में !!

जिसकी जैसी करनी हो कृष्ण कन्हैया उसको दो वैसा अंजाम !
आके फिर से बसा जाओ गोपाल शांत सुखद नगरी गोकुलधाम !!

@@@@@@







0 comments:

Post a Comment