Pages

Sunday, 27 January 2019

मतदान की कीमत

मतदान की कीमत 
*******************
हमारे जज्बात-ऐ-हिन्द पर ,
बे-गैरत सियासत हॅसता हैं !
झूठे वतन-परस्ती वालो को  , 
देश तो तिरंगे से भी सस्ता हैं !!

लहरा के अरमानो को पल भर ,
नाले कूड़े में गर तुम फेंकोगे !
आपसी मदभेदों में रह जाओगे ,
एकदिन बर्बाद गुलिस्तां देखोगे !!

राजनीति के वफादारों सुन लो ,
जो मतदान की कीमत लगाओगे !
शहीद,आमजन,देश के विश्वास से  ,
गुनाह तुम राष्ट्रदोह कर जाओगे !!

जो करे खिलाफत,अराजकता ,
दुर्व्यहारों पर जोर-आघात करें !
एकजुट हो जाती-धर्म से हटकर ,
देशहित में सबमिल बात करें  !!

***************************

0 comments:

Post a Comment