Pages

Friday, 6 April 2018

जरा मुस्कुराईए ......

MRImage#01


**************
नये जमाने का सनक हैं रंगीन चश्मा नाक पर चढ़ाईए ! 
फटा पतलून शर्ट सब नया स्टाईल हैं अपनाईए !! 

दांत चियार मूह बना के टैग फोटो तो ठर्रा लगाईए ! 
हमारा सेल्फी देख मजा आया हो तो जरा मुस्कुराईए !! 

अलबत्ता रंग मेकप सेकप से गाल गुलाबी चमकाईए ! 
जिम योगा बकलोल करके अपने उम्र को छिपाईए !! 

घरेलू काम में बहाने करके जी जांगर मरा चुराईए ! 
हमारा सैल्फी देख मजा आया हो तो जरा मुस्कुराईए !! 

समय के अभाव मे बजार का मैगी पिज्जा खाईए ! 
फेसबुक ट्विटर पर पड़ोसी से लाग-बाज लगाईए !! 

सास ससूर जाए भाड़ में नौटंकी में दिन सारा गुजारिए ! 
हमारा सैल्फी देख मजा आया हो तो जरा मुस्कुराईए !!

musicaly से meme बढ़िया बढ़िया बनाके हंसाईए ! 
हमारा अंदाज़ पसंद आया हो तो Like का बटन दबाईए !!

आज के फैसन मे खूब मनोरंजन मौज पूरा उड़ाईए ! 
हमारा सेल्फी देख मजा आया हो तो जरा मुस्कुराईए !!


******************

0 comments:

Post a Comment