![]() |
| माँ बहन से |
😣😣
*****************
दो पुरुषो की लड़ाई में, गालियां भी माँ बहन से !
बदले की भावना में भी, किया जाता माँ बहन से !!
बाजुओं का दम क्या हुआ, ख़ाक है ढोंग मर्दानगी !
कड़वाहट मन के रोग, दुत्कारना क्यों माँ बहन से !!
नजरों की शिकायतों में खुद का शर्म लिहाज नहीं !
ओढ़ कर शराफत दिखावा बदनामी है माँ बहन से !!
समाज परिवार का मान,क्या रौब एक जात नाम से !
घर इज्जत कुल खानदान , सवारना है माँ बहन से !!
जन्म से मृत्यु तक सहज ,जो जीवन संभाले प्यार दे !
हवस की जबरदस्ती भी, है किसी की माँ बहन से !!
***************************
#Indian_constitution #Rape #Women_empowerment #Politics #Media








0 comments:
Post a Comment