Pages

Monday, 26 February 2018

श्री देवी जी .....



कुछ मासूम सी अपने समय की स्टाइलिश अभिनेत्री .......
क्या कहे कुछ हम भी बड़े हो गये थे और कुछ कुछ हमे भी एहसास होने लगा था ए हीरो हीरोइन वाला प्यार का क्या मतलब होता हैं! जब भी फिल्मों में दिलचस्प नोक झोक के सीन आता तो देख के हमे भी गुदगुदी सी मचल जाती थी !

. सिखने को भी कुछ इन्हीं से मिला आशिक ,दिवाना ए सब क्या होते हैं, और कैसे इश्क मोहब्बत के नखरे होते हैं! कैसे दिलकश अंदाज से इजहार मोहब्बत किया जाता हैं ! इश्क के नौटंकी और मजनू लैला के क्या गुण होने चाहिए !

बहुतो में एक ए ऐसी नायिका थी जिनके नखरे और अदायगी देखकर पक्का हर कोई सिरफिरा सा मुस्कुरा जाए ! कुछ हद तक तो जरुर मन शुभान-अल्लाह हो ही जाएगा !जितनी भी फिल्में ( मिस्टर इंडिया, चालबाज,खुदा गवाह, लाडला,जुदाई,नगीना etc.) हमने देखी सभी में एक तरह का नटखटपन ,मासुमियत मिस्टर इण्डिया में जहां व्यंग्यात्मक अभिनय लोटपोट करने वाला वही जुदाई जैसी फिल्म में तो बेहतरीन अदाकारी देखकर बेशक हर कोई इनका फैन हो जाए!

मुझे तो सच में बहुत लगाव हो गया था और हैं भी बहुत पहले की बाते जब समझदारी आयी तो जानकारी मिली इनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में , जानकर लगाव कम नही और भी गहरा हो गया !

आज सारा दिन मेरा अतीत मेरी आँखों में उतर आया! चाहता तो हुं वही पूराने दिन एहसास मोहब्बत, सपने कुछ नासमझी वाली आज के समझदारी और व्यस्क होने में जी लिया जाए ! पर शायद नहीं हो पाएगा !

यह उम्र हमे जितना बड़ा और समझदार बना रहा है उतना दिल मजबूत कर देता हैं ,सहनशक्ति भी बढ़ा देता हैं! क्योंकि बहुत से यादगार बाते बस अफसोस करके जीना होता हैं! यह अपने साथ बहुत से खुशनुमा वक्त भी छीन लेता है!
Sri Devi ji 

" भगवान इस दुनिया में,

                   सबका भाग जन्माते हैं !
एक हाथ में खुशी दूजे में,
                   हम गम लेकर आते हैं !! "


🙏🙏

0 comments:

Post a Comment