Pages

Thursday, 14 April 2011

@BEST MOMENT COLLAGE DAYS@



ALWAYS REMEMBER COLLAGE DAYS

**************
 एक पल और अपनी मुलाक़ात हो जाए .
आखिरी निशानी दिल में उतर जाए !!

होसटल का रहन सहन मस्ती भरा,
बिन वजह कैंटीन में पार्टी करना !
फेसबुक ऑरकुट GTalk  की लत,
भूल के पढाई बिंदास रहना !!

फिर वही मस्ती वाला एक शाम हो जाए .
आखिरी निशानी दिल में उतर जाए !!

उफ़ बोरिंग क्लास में पकना झेलना,
असाइनमेंट,ढेर से लेक्चर,अटेंडेंस !
फैसला वो मिलकर बंक करना,
TEACHER से सुनना तीखे कमेंट्स !!

हर दर्द को कही तो सकून हो जाए .
आखिरी निशानी दिल में उतर जाए !!

रहे न रहे अगर हम साथ ,
याद आएंगे सुहाने दिन रात !
बीते अपने रिश्ते वो अपनापन ,
इधर उधर की गुपचुप बात !!

बूंद बन आँखों में बरसात हो जाए ,
आखिरी निशानी दिल में उतर जाए !!

पन्ने पलट दिए वक़्त ने अब ,
मिलेंगे न जाने कौन सा मोड़ होगा !
शिक़वे मिटा के गले लग जाओ यारो,
हम नहीं बस संग हमारे याद होगा !!

फिर हम तुम एक बार साथ हो जाए,
आखिरी निशानी दिल में उतर जाए !!

*********************************

0 comments:

Post a Comment