Pages

Thursday, 31 March 2011

तुम ही मेरी ज़िन्दगी हो तुम्ही मेरा प्यार !!

My life
 *****
डर नहीं ज़माने का न कोई फ़िकर,
करता हूँ तुमसे अपने प्यार का ज़िकर !
अपना बना लो मुझे मान लो बात ,
बहुत चाहत है दे दो मेरा साथ  !!

इन सोख हसी का हुआ हूँ मै दीवाना ,
समझ लो तुम मुश्किल दिल को समझाना  !
ख्वाबो ख्यालो में तुम ही दिखते हो ,
मुस्काती तुम मेरी धड़कन में खिलती हो !!

तुम बिन जीना न उत्साह न ईद है ,
नसीब तुमसे ही अब मेरी उम्मीद है  !
कसम तेरे गम दर्द को मै अपनाउंगा,
तमाम खुश लम्हे ढूंढ़ कर लाऊंगा !!

तुम्हारे लिए मै हर हद्द तक जाऊंगा,
आंच न आने दूंगा रिस्ता खूब निभाउंगा !
दो बात कहनी है तुमसे करता हूँ इजहार  ,
तुम ही मेरी ज़िन्दगी हो तुम्ही मेरा प्यार !!

                                                                   *****

1 comment: