Pages

Monday, 12 March 2018

अनाथ_बच्चे_या_नाजायज_बच्चे....

अधिकतर मैं ऐसी कविताएँ या सूक्तियाँ बनाता रहता हूँ, एक प्रयास बस की लोगों को किसी तरह दया भाव बनाकर कुछ जरूरत मंदो की मदद कराइ जा सके!
.
हाल ही में मेरी कविताओं की तारीफ करता एक जान पहचान का दोस्त मिला और वो मेरी एक अनाथ बच्चों पर बनाइ कविता मुझसे लिया किसी निजी संस्थान NGO अनाथ बच्चों के लिए! मैंने भी अपना सौभाग्य समझकर लिख लिखकर आगे भी देता रहा !
.
MRImage#01
कुछ दिन बाद मुझे पता चला ए ऐसे लेख ,कविताओं से लोगों को भावुक करके चन्दा बटोरते हैं! और यह भी उसमें अच्छा दलाली कमा लेता था ! मासूम बच्चों की मासूमियत और दर्द दिखाकर लोगों को ठगते थे !
.
असल में भारत सरकार के जो अनाथालय हैं उनमें उन बच्चों को लिया जाता हैं जिनके मां-बाप न हो पर उनको जन्माया कौन और कोई रिश्ते में पता होना जरुरी हैं !
पर निजी NGO में ऐसे बच्चे हैं जिनका कोई नहीं ए भी नहीं पता उनको कौन जन्माया ! कौन उनको यहा रख गया हैं!
इतना प्राकृतिक आपदाएं ( भूकंप,बाढ़) भारत में तो आया ही नहीं कि दर साल दर इनकी तादाद अनाथ बच्चो की बढ़ती जा रही हैं ! और मां-बाप के साथ सारे रिश्तेदार भी मर जाए !
.
असलियत यह हैं ए नाजायज बच्चे खरीदफरोक्त और इस तरह के गैरकानूनी व्यापार करने के लिए जन्माए जाते हैं ! इनसे भीख मंगवाया जाता हैं, मजदूर बना कर खटाया जाता है,बड़े होने पर किडनी बेच देते है !12 साल उम्र होते ही बच्चियो को देह व्यापार मे बेच दिया जाता हैं ! करोड़ों रुपये का यह गलत धंधा हैं ना कि अनाथ असहाय बच्चों की मदद !
.
सरकार को भी सब पता है सरकारी तंत्र भी सब जानती हैं यह सब ताना बाना इनकम टैक्स चोरी के लिए भी होता हैं पर "बाप बड़ा न भइया सबसे बड़ा रुपइया" !
इस तरह के जागरूकता में NGO बनाने से ज्यादा लोगों को गलत काम करने से सरकार को रोकना चाहिए! और सड़क छाप कुछ दलालों का जबरन पकड़कर नसबंदी करवा देना चाहिए !
.
तकरीबन हर साल 7 लाख बच्चे लावारिस पाए जाते है ! लाखों बच्चे भूखों मार दिए जाते है ! 4 से 5 लाख बच्चियो को जबरन बेच दिया जाता हैं ! ऐ आकड़े और इस तरह का घिनौना कर्म करके पैसे कमाना पाप हैं पर डर किसको हैं !
😡😢 

0 comments:

Post a Comment